महाराष्ट्र, गुजरात और असम समेत कई राज्यों में बाढ़ और वर्षा से स्थिति गंभीर हो गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का दैनिक जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को और बिगड़ गई। राज्य में 2.10 लाख से अधिक लोग बाढ़ के पानी से घिरे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि काचर जिले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इससे बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 194 हो गई है।
महाराष्ट्र में अब तक 102 की मौत
महाराष्ट्र में इस मानसूनी सीजन में बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन मौतें पिछले 24 घंटे में हुईं। प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को वर्तमान मानसून सीजन (1 जून से 14 जुलाई तक) की रिपोर्ट जारी की। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में बुलढाना, नासिक और ननदरबार जिले में एक एक व्यक्ति की मौत हुई और दो लोग लापता हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों की मौत बाढ़, बिजली गिरने, भूस्खलन, पेड़ व दीवार गिरने जैसी घटनाओं के कारण हुई। आंकड़ों के अनुसार भारी बारिश से 20 गांव प्रभावित हुए और 3873 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों तक पहुंचाया गया। गढ़चिरोली और चंद्रापुर जिलों के 20 गांवों में बीते 24 घंटों में 20.5 मिमी बारिश हुई।
गढ़चिरोली से 11 हजार लोगों को 45 गांवों में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं मुंबई व आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। मुंबई-गोवा हाईवे पर परशुराम घाट को बंद कर दिया गया है।
पालघर में रेड अलर्ट, नदियां खतरे के निशान से ऊपर
मौसम विभाग ने पालघर जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिले की बड़ी नदियां वैतरणा और तनसा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। डिप्टी कलक्टर किरण महाजन ने बताया कि मोदक सागर से बृहस्पतिवार को 35,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद वैतरणा नदी खतरे के निशान से ऊपर चली गई। भारी बारिश के बाद तनसा झील भी ओवरफ्लो करने लगी। मुंबई से पानी यहीं से जाता है।
दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, राजस्थान में भी झमाझम
दक्षिण गुजरात व सौराष्ट्र में बारिश का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शुक्रवार को दोनों क्षेत्रों की छह तालुकाओं में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में इस क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नवसारी में एक दिन में 811 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर
आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 62 हजार से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को गोदावरी बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

.jpg)