विस्तार
दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। अलीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार शुक्रवार को अचानक गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि दीवार के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार 25 से ज्यादा मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। मलबों के नीचे से अबतक 10 लोगों को निकाला जा चुका है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
