एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेट्रो स्टेशन पर खड़े जवान का पैर छूती दिख रही है। बच्ची के पैर छूने के बाद जवान उसके सिर पर हाथ रखकर उसे दुलारता दिखाई दे रहा है। 

viral video of child touching soldier feet smriti irani shares heart warming video apa

सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। लोग इस बच्ची को दिए गए संस्कार की तारीफ करते हुए उसे खूब सारा आशीर्वाद दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची सीआरपीएफ जवान का पैर छू रही है, बदले में जवान उसके सिर पर हाथ फेरते हुए खूब प्यार और दुलार दे रहा है। 

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा लायक हो। उसमें अच्छे संस्कार आएं। दूसरों के प्रति व्यवहार अच्छा और सम्मानजनक हो। ऐसा ही एक मामला छोटी बच्ची का सामने आया है, जो एक मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म का है। यहां चार सुरक्षा जवान खड़े हैं। बच्ची नन्हें कदमों से हल्के डगमगाते हुए वहां पहुंचती है। थोड़ा रूकती है, जवान को एक नजर देखती है और फिर झुककर उस जवान के पैर छूती है। 

यह देखकर वहां खड़े सभी लोग भावुक हो जाते हैं। पास में खड़े जवान भी एक टक होकर इस बच्ची को देखते रहते हैं, जबकि जिस जवान का पैर बच्ची ने छुआ था, वह उसके सिर पर हाथ फेरते हुए उसे दुलारता है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, इस बेटी को आशीर्वादा एवं परिवार को आभार बिटिया को उत्तम संस्कार देने के लिए।