भारती और हर्ष ने दिखाया बेटे गोला का चेहरा.

टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पिछले कई महीनों से अपने लिटिल चैंप गोला उर्फ लक्ष्य (Bharti’s Son Laksh) को लेकर चर्चा में हैं. छोटे पर्दे पर ये कपल सबसे पॉपुलर कपल्स की लिस्ट में शुमार है. टेलीविजन पर जहां हर्ष (harsh limbachiyaa) अक्सर लोगों की टांग खिंचाई करते हुए दिखाई देते हैं, वहीं भारती को उनकी परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाना जाता है. भारती ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय किया. इसके बाद अब वो अपने पैरेंटहुड को भी अच्छे से एंजॉय कर रही हैं. पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनके फैंस कपल से बच्चे की शक्ल दिखाने की गुजारिश कर रहे थे. जिसे अब भारती और हर्ष ने पूरा कर दिया है

दो महीने पहले अप्रैल के महीने में हर्ष और भारती के घर नन्हे से शहजादे ने कदम रखा था. इन खुशियों के बीच उन्होंने अभी तक अपने फैंस के साथ अपने बच्चे का चेहरा भी साझा नहीं किया था. लेकिन, फैंस को बेटे लक्ष्य का चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार था. कपल ने अपने फैंस की इस रिक्वेस्ट को अब जाकर 2 महीने बाद पूरा किया है.