वक्त रहते बच्चों में होने वाले मोटापे को कम करना बेहद ज़रूरी है क्योंकि यह कम समय में ही जानलेवा बीमारियों का कारण भी बन जाता है। बच्चों को बचपन से ही फिज़िकल एक्टिविटी की आदत डलवाना अच्छा होता है ताकि वे फिट रहने की ज़रूरत को समझें।
स्ट्रीटफूड और जंक फूड की पॉपुलैरिटी ने बच्चों में भी मोटापे की समस्या को तेज़ी से बढ़ाया है। हालांकि, मोटापे के पीछे सिर्फ खाना ही एक वजह नहीं है, इसके साथ कई और चीज़ें हैं, जो बढ़े हुए वज़न का कारण बनती हैं। जब एक बच्चा मोटापे का शिकार हो जाता है, तो उसमें भी डायबिटीज़ या फिर हाइपरटेंशन जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है। जो एक अच्छी ख़बर नहीं होगी।
ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपने साथ अपने बच्चों के वज़न पर भी नज़र रखें ताकि वे इन जानलेवा बीमारियों से बचे रहें और एक स्वस्थ जीवन जी सकें। मोटापे से बचे रहने का एक तरीका यह है कि घर में एक्सरसाइज़ की अहमियत को बताया जाए और सभी में इसकी आदत डाली जाए। साथ ही बच्चों में मोटापे के कारणों के बारे में भी जानें।
सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि खराब लाइफस्टाइल भी बचपन में होने वाले मोटापे की बड़ी वजह होती है। तो आइए एक नज़र डालें उन फैक्टर्स पर जो बच्चों में वज़न बढ़ाने का कारण बनती हैं।
