TVS Ronin Launched: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी पहली नियो-रेट्रो रोडस्टर को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई Ronin भारतीय बाजार में तीन वैरिएंट्स के साथ लॉन्च हुई है। कंपनी ने इसे 1,49,000 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है, जो 1,68,750 रुपये तक जाती है। इसमें Rain और Urban जैसे दो ड्राइव मोड्स मिलेंगे।
TVS Ronin Launched: टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपनी पहली नियो-रेट्रो रोडस्टर को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई Ronin भारतीय बाजार में तीन वैरिएंट्स के साथ लॉन्च हुई है। कंपनी ने इसे 1,49,000 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है, जो 1,68,750 रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म पर बनाया है। यह कंपनी की पहली ऐसी बाइक है, जो 225.9 सीसी, सिंगल सिलिंडर इंजन और नए स्प्लिट डुअल-क्रेडल फ्रेम के साथ आती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका इंजन 7,750 आरपीएम पर 20.1 bhp का मैक्सिमम पावर और 3,750 आरपीएम पर 19.93 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

भारतीय बाजार में इसका आने वाली Royal Enfield Hunter 350, Royal Enfield Himalayan Scram 411 और Yezdi Scrambler जैसी बाइक्स से सीधा और कड़ा मुकाबला है।
TVS Ronin में 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें नया रीमोरा ब्लॉक पैटर्न, डुअल परपज टायर्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट में गोल्ड-फिनिश्ड Showa अपसाइड डाउन फॉर्क के साथ बड़े पिस्टन दिए गए हैं। वहीं, रियर में गैस चार्ज्ड मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है।
सेफ्टी की बात करें तो इसके हाइयर वैरिएंट में डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है। ग्राहकों को इसमें Rain और Urban जैसे दो ड्राइव मोड्स मिलेंगे। फीचर्स की बात करें तो इसमें नई LED हेडलाइट, फुली डिजिटल राउंड इंस्ट्रूमेंटल कलस्टर के साथ TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।