महिलाओं का एक प्रमुख उद्देश्य होता है अपने फिगर को बनाए रखना। जिसमें वो अपने वजन को लेकर ना जानें क्या क्या उपायों को अजमाती है। शरीर के बढ़ते वजन के समस्या आज के समय की महिलाओं के लिए आम बात हो गई है। जिसे कम करने के लिए महिलाएं अपना खाना-पीना भी छोड़ देने को तैयार हो जाती
नाश्ता क्यों है जरूरी
हमारे शरीर एवं मस्तिष्क में कैलोरी की जरूरत होती है और इस कैलोरी को पूर्ण करने के लिए हमें सुबह का नाश्ता लेना काफी जरूरी होता है। यह हमारे शरीर में दिन भर की ऊर्जा प्रदान कर, ताजगी को बनाए रखता है।
नाश्ता छोड़ने के कारण
# समय: नाश्ता न करने के पीछे का सबसे बड़ा कारण समय की कमी है, अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण ही आज के युवा स्कूल या कॉलेज जाने की जल्दी में सुबह के नाश्ते से दूर हो जाते है।
# भूख: अधिकांश लोगों को सुबह के समय जल्दी भूख नहीं लगती, जिसके कारण वो सुबह का नाश्ता ही नहीं करते है।
# एक जैसा नाश्ता: सुबह के समय हर दिन एक जैसे ही नाश्ते को देखकर कई लोगों को वह खाना पसंद नहीं आता है। इस कारण वश लोग नाश्ते से दूरी बना लेते हैं।
# वजन घटना: लोगों का मानना है कि सुबह के नाश्ते को ना करने से वजन को कम किया जा सकता है, पर ऐसा करना अपने स्वास्थ के प्रति काफी बड़ी लापरवाही साबित हो सकती है।
नाश्ता करने के फायदे
# सुबह का नाश्ता आपके मन को किसी भी काम के करने में स्थिरता प्रदान करता है। इसके अलावा आपके मस्तिष्क की स्मरण शक्ति को मजबूत कर आपको पर्याप्त ऊर्जा देने का काम करता है।
# जिन लोगों को सुबह के समय काफी आलस्य या उदासी छाई रहती है, उनके लिए भी सुबह का नाश्ता इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
# जब आप नियमित रूप से नाश्ता करेंगे तो आपके शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ ही शरीर में ताजगी और ताकत बनी रहेगी।
# सुबह का नाश्ता आपके हर प्रकार के तनाव को दूर करने के साथ ही मस्तिष्क को तरोंताजा बनाए रखने का काम करता है।