गर्मियों में स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका है प्राणायाम करना। प्रतिदिन प्राणायम करने से से शरीर स्वस्थ रहता है। गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए   कई चीजों का सेवन किया जाता है। आप शरीर के तापमान को कम करने के लिए शीतली प्राणायाम का सहारा भी ले सकते हैं।

शीतली प्राणायाम

शीतली प्राणायाम शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला प्राणायाम है। इसके नाम से ही इसका अर्थ समझ में आ जाता है। गर्मियों में शरीर के तापमान को कम करने के लिए शीतली प्राणायाम सबसे बेहतर विकल्प है। शीतली प्राणायाम के और भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं शीतली प्राणायाम के फायदे..

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है

शीतली प्राणायाम को करने से हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हैं उन्हें प्रतिदिन कई बार शीतली प्राणायाम करना चाहिए।

खून को साफ करने में सहायक

शीतली प्राणायाम को रोज करने से खून भी साफ होता है। इसका अभ्यास दिन में कई बार करना चाहिए।

तनाव और क्रोध को दूर करने में सहायक

तनाव को दूर करने के लिए शीतली प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। इस प्राणायाम का नित्य अभ्यास करने से तनाव से मुक्ति मिलती है। इसके नित्य अभ्यास से क्रोध को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

पेट संबंधित समस्याओं में फायदेमंद

शीतली प्राणायाम का अभ्यास करने से पेट संबंधित समस्याएं जैसे एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसका नित्य अभ्यास करने से पाचन की समस्या भी दूर हो जाती है।

बालों को मजबूत बनाए

शीतली प्राणायाम का अभ्यास करने से बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाती है। इस प्राणायाम का रोज अभ्यास करने से बाल मजबूत होते हैं।

त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद

शीतली प्राणायाम का अभ्यास करने से त्वचा में रौनक और आंखों में चमक आती है।

नींद न आने की समस्या में फायदेमंद

जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है उन्हें रोज शीतली प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। रोज दिन में कई बार शीतली प्राणायम करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है।