21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) होता है। इस बार कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ (World Health Organization) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 की थीम भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए "Yoga For Health - Yoga From Home" रखी है।

 
navbharat times                                                                           पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Ladakh Galwan Valley) में चीन के साथ तनातनी के बीच सरहद पर आईटीबीपी (ITBP) जवानों का योग हर देशवासी का दिल जीत रहा है। इन दुर्गम इलाकों में जवानों ने 8000 और 14000 फीट की ऊंचाई पर योग किया। इन जवानों के अदम्य साहस और योग के प्रति निष्ठा से हर भारतीय उन्हें सलाम कर रहा है।

18000 फीट की ऊंचाई पर योग

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के करीब 2,000 अतिरिक्त जवानों को लद्दाख में भारत-चीन बॉर्डर (India China Border) पर अग्रिम स्थलों पर सतर्कता बढ़ाने के लिए तैनात किया गया है। यहां पर माइनस शून्य के तापमान में 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग जवान योग करते नजर आए।

माइनस जीरो के तापमान पर योग

उत्तराखंड (Uttarakhand) में भगवान बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Temple) से कुछ दूरी पर वसुधारा ग्लेशियर है। यहां पर इंडिया-चीन बॉर्डर है। यहां पर भी आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है। यह ऊंचाई जमीन से 14,000 फीट पर है। यहां पर ग्लेशियर पर जवानों ने योग किया।

बर्फीले पहाड़ों के बीच जवानों का योग

इस बार की थीम 'सेहत के लिए योग - घर से योग" है। लोगों के द्वारा भी इस थीम को फॉलो करना बहुत जरूरी है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिले और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रखी गई थीम का उद्देश्य भी सार्थक साबित हो। हालांकि हमारे सेना के जवान घरों पर नहीं हैं। वे भारत के बॉर्डर पर तैनात हैं। बॉर्डर पर तैनात जवानों ने बर्फीले पहाड़ों पर योग किया।

हैरान कर देगा हिमालय की गोद का यह योग

सिक्किम हिमालय (Sikkim Himalayas) में 18,800 फीट पर योग का अभ्यास करने वाले ITBP के हिमवीरों की तस्वीरें शानदार हैं। इन तस्वीरों में बर्फीले पहाड़ों पर बर्फ के ऊपर जवानों ने योग किया।