ऐसा है द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक सफर: पहले पार्षद फिर विधायक... और अब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओडिशा से ताल्लुक रखने वाली आदिवासी महिला नेता द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है. द्रौपदी मुर्मू नामांकन दाखिल करने के लिए दिल्ली में ही मौजूद हैं. द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का ऐलान होने के बाद कई राजनीतिक दलों ने एनडीए का समर्थन किया है. द्रौपदी मुर्मू का जीवन काफी संघर्षमय रहा है. गरीब परिवार में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू ने अभावों में खुद को आगे बढ़ाया. जानिए द्रौपदी मुर्मू के जीवन संघर्ष की कहानी-