trending news in hindi

एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद महाराष्ट्र का सियासी बवंडर थम सा गया, लेकिन फिर भी नेता कुछ ना कुछ ऐसा बोल ही देते हैं जिससे महाराष्ट्र की सिसायत बवाल मच ही जाता है. इनमें सबसे ऊपर संजय राउत का नाम आता है. राउत अपने बयान के कारण आए दिन सोशल मीडिया पर छाएं रहते हैं. वह कभी इस बदली राजनीति पर अपनी राय रखते हैं तो वहीं कई दफा वो बागी विधायकों पर निशाना साधते हैं. हाल के दिनों में उनके द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बागी विधायकों पर तंज कंसा है.

वायरल हो रहा वीडियो किसी जंगल का लग रहा है, जहां एक भालू आता है और खुद को शीशे में देखता है. अपने प्रतिबिंब को देखकर भालू को काफी गुस्सा आता है और वह उसे तोड़ने के लिए हाथ पैर मारना शुरू कर देता है, उसे लगता है सामने कोई दूसरा भालू है जो उस पर हमला कर देगा..! इसलिए खतरा महसूस पर वह तब-तक शीशे पर हमला जारी रखता है जब वह टूट ना जाए.