Shivangi Joshi

कलर्स पर इस समय खतरों के खिलाड़ी का 12 वा सीजन टेलीकास्ट किया जा रहा है. हमेशा की तरह इस सीजन में भी शो के होस्ट रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस साल खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन पूरी तरह से अलग चैलेंजिंग और सबसे डरावने हार्डकोर स्टंट से भरा हुआ है. यह स्टंट्स रोहित शेट्टी के शो में शामिल कंटेस्टेंट्स को उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकाल कर कुछ अलग करने के लिए मोटिवेट करते हैं. यही वजह हैं कि इस साल शो के एक्शन-एडवेंचर से दर्शकों की एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा बढ़ गई है. हालांकि शनिवार के एपिसोड में रोहित शेट्टी ने टीवी की बहुएं शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी और कनिका मान जैसी टीवी की बहुओं को अपनी नानी याद दिलाई.

काफी चैलेंजिंग था लकड़बग्घे के सामने परफॉर्म करने वाला स्टंट

खतरों के खिलाड़ी 12 शो की कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी और अनेरी वजानी हाल ही में एक्शन बेस्ड रियलिटी शो के तीसरे टास्क के दौरान हिम्मत हारती हुई नज़र आई. इस टास्क में कंटेस्टेंट को चाभी पाने के लिए एक पिंजरे में बंद लकड़बग्घे के सामने पिंजरे पर चढ़कर रास्ता पार करना था. इसके बाद कंटेस्टेंट को पानी में एक जाल के नीचे से रेंग कर जाते हुए चाबियां निकालनी थी और चाभी मिलने के बाद कंटेस्टेंट को ताले खोलने थे.हालांकि, यह जो जाल बना हुआ था, वह इलेक्ट्रिक करंट से जोड़ा गया था.इस स्टंट को पूरा करने के लिए कंटेस्टेंट्स को केवल छह मिनट का समय दिया गया था.