Dengue Fever News डेंगू और वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि इसके क्या लक्षण हैं और बीमारी से कैसे बचाव किया जाए। आइए जानते हैं डेंगू बुखार से जुड़ी जरूरी जानकारी।

 
कोरोना के साथ डेंगू का इलाज डॉक्टरों के लिए क्यों बड़ी चुनौती?
  • बारिश के बाद डेंगू फीवर के मामले बढ़ रहे हैं
  • यूपी के फिरोजाबाद जिले में सबसे ज्यादा कहर
  • एडीज मच्छर के काटने से फैलता है डेंगू फीवर
  • एलाइजा और एनएस-1 जांच के जरिए डेंगू टेस्ट
लखनऊ/चंडीगढ़
यूपी के फिरोजाबाद से लेकर हरियाणा के पलवल तक डेंगू के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि डी-2 स्ट्रेन की वजह से डेंगू का कहर बढ़ रहा है। हालांकि आपको बहुत परेशान नहीं होना चाहिए। सही समय पर टेस्टिंग और इलाज से इस बीमारी को मात देना मुश्किल नहीं है। आइए डेंगू के लक्षणों, टेस्ट और इलाज से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानते हैं।

डेंगू और डी2 स्ट्रेन क्या है
डेंगू एक तरह का वायरल बुखार है। यह वायरस जनित बीमारी है, जो एडीज इजिप्टी मच्छर (मादा) के काटने से फैलती है। डेंगू का मच्छर ज्यादातर दिन में ही काटता है। डेंगू बुखार चार तरह का होता है। इनमें से डी-2 स्ट्रेन को काफी खतरनाक माना जाता है। इस स्ट्रेन की चपेट में आकर कोई भी शख्स बहुत तेजी से बीमार होता है। कई बार यह जानलेवा भी होता है। डॉक्टर इसे डेंगू शॉक सिंड्रोम के तौर पर भी देखते हैं। इसमें बुखार से पीड़ित मरीज का अचानक ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। इससे मरीज की मौत भी हो सकती है।