कल यानी 21 जून को पूरा देश फादर्स डे सेलिब्रेट करेगा, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने एक दिन पहले ही अपने दिवंगत पिता राजेश खन्ना को याद किया है। उन्होंने पिता संग अपने बचपन की फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि वो उनके लिए सबसे बेस्ट तोहफा थीं। उनकी परवरिश भी अन्य लड़कियों से अलग तरह से हुई।
                                                                          
ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'फादर्स डे शायद इस रविवार को है, लेकिन मेरे लिए ये हमेशा दिसंबर में होता है। उन्होंने अपने 31वें जन्मदिन पर मेरी मां से कहा था कि मैं उनके लिए इस पूरी दुनिया का सबसे बेस्ट तोहफा थी, जो उन्होंने उन्हें दिया था। वो मुझे टीना बाबा कहकर बुलाते थे। कभी बेबी नहीं.. और हालांकि मुझे उस समय ये अहसास नहीं था कि मेरी परवरिश मेरे आसपास मौजूद अन्य युवा लड़कियों से अलग थी।