गुड़ एक मीठा ठोस खाद्य पदार्थ है जो ईख, ताड़ आदि के रस को उबालकर कर सुखाने के बाद प्राप्त होता है। इसका रंग हल्के पीले से लेकर गाढ़े भूरे तक हो सकता है। भूरा रंग कभी-कभी काले रंग का भी आभास देता है। यह खाने में मीठा होता है। प्राकृतिक पदार्थों में सबसे अधिक मीठा कहा जा सकता है। अन्य वस्तुओं की मिठास की तुलना गुड़ से की जाती हैं। साधारणत: यह सूखा, ठोस पदार्थ होता है, पर वर्षा ऋतु जब हवा में नमी अधिक रहती है तब पानी को अवशोषित कर अर्धतरल सा हो जाता है।
आयरन की कमी, थकान, अनिद्रा, कब्ज और कई अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन आज हम आपको इन सभी बीमारियों को दूर करने के लिए एक ऐसा ही उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे हम इन छोटी छोटी बीमारियों से बड़ी ही आसानी से बच सकते हैं, जैसा की आप सभी जानते हैं कि गुड़ और चना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपको मालूम होंगे, तो चलिए जान लेते हैं उन बेमिसाल फायदों के बारे में|
1- सुबह के समय एक मुट्ठी चना और एक छोटी डली गुड़ का नियमित रूप से सेवन करने से पुरुषों की शारीरक कमजोरी दूर होती है और शरीर बलशाली होता है, इसके साथ शरीर को एक नई उर्जा प्राप्त होती है, इसलिए पुरुषों को गुड़ और चने का सेवन एक साथ जरुर करना चाहिए|
2- महिलाओं और बच्चों को ज्यादातर कैल्शियम की कमी हो जाती है, जिससे हड्डियों में दर्द की शिकायत हो जाती है, महिलाओं में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए गुड़ और चने का एक साथ सेवन करना चाहिए, और जोड़ों में दर्द, कमर दर्द आदि समस्याओं से निजात मिलती है|
3- आज के समय में ज्यादातर लोगों को कब्ज, एसिडिटी, गैस और पेट से जुड़ी परेशानियाँ हो जाती है, इसका मुख्य कारण बाहर का खान पान और समय से नित्य क्रियाएं न करना होता है, इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पुरुष हो या महिला सभी को प्रतिदिन गुड़ और चने का सेवन जरुर करना चाहिए, जिससे आपको पेट से सम्बन्धित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा|
4- अगर आप प्रतिदिन अगर आप गुड़ और चने का सेवन करते हैं तो आपका शारीरिक वजन नियंत्रित रहता है और इसके साथ आपका शरीर सेहतमंद बनता है|